फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police caught the accused who had escaped by jumping out of the window.

Faridabad News: खिड़की से कूदकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 23 Jul 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police caught the accused who had escaped by jumping out of the window.
भगाने में मदद करने वाले दो आरोपी भी हुए गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-8 थाना परिसर से 7 जुलाई को खिड़की से कूदकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने 11 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। सवाई माधोपुर जिले के गांव गंभीरा मलाना डूगर निवासी आरोपी दिलखुश मीणा को साइबर अपराध के मामले में तीन दिन के पुलिस रिमांड लिया गया था। इसी दौरान वह चकमा देकर भाग गया था। साथ ही आरोपी को भगाने में मदद करने वाले दो और उसके साथियों कुंडली गांव निवासी गोलू और गांव पढ़ाना निवासी अमरजीत को भी 9 जुलाई को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार दोनों साथियों ने आरोपी को थाने से बाहर निकलने के बाद बाइक दी थी। जिसके सहारे से आरोपी भाग गया।ऋषि नगर चावला कॉलोनी निवासी हिमांशु सिंगला ने बताया कि 1 जनवरी को व्हाट्सएप से संपर्क करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम प्रतीक सहनी बताया और निवेश के बदले अच्छा लाभ दिलाने का भरोसा दिया। उसकी बातों में आकर हिमांशु ने अलग-अलग यूपीआई आईडी पर 76 हजार 510 रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी दिलखुश को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed