{"_id":"5dfcf7bf8ebc3e8820438088","slug":"police-arrested-two-person-and-found-63-cylinder-faridabad-news-noi480767341","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच ने बरामद किया 63 रसोई गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच ने बरामद किया 63 रसोई गैस सिलेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाली प्लॉट में मिले 63 रसोई गैस सिलिंडर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र के भड़ाना चौक के पास से क्राइम ब्रांच की टीम ने एक गैस एजेंसी के चालकों से खाली प्लॉट में रसोई गैस के कुल 63 सिलिंडर बरामद कर दो आरोपियों पंकज व कट्टू को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि भड़ाना चौक के पास एक खाली प्लॉट में काफी संख्या में रसोई गैस सिलिंडर रखे हुए हैं। इनसे छोटे सिलिंडरों में गैस भरी जा रही है। सूचना पर क्राइम ब्रांच बड़खल की टीम ने दबिश देकर कुल 63 सिलिंडर बरामद कर लिए। इससे पहले चार नवंबर को भी काफी संख्या में रसोई गैस सिलिंडर पकड़े गए थे।
मामले की सूचना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भी दी गई। जांच में पता चला कि ये सभी सिलिंडर एक ही एजेंसी से जमा किए गए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर के आम लोग भी इस तरह की कार्रवाई कहीं होते देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इधर, दोनों आरोपियों के खिलाफ सारन थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।