फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   police arrested three accused including one woman

घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
police arrested three accused including one woman
बल्लभगढ़। सेक्टर-9 में रहने वाले एक उद्योगपति परिवार को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने वाले दंपती एवं उनके बेटे को सेक्टर-सात थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवर और 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-9 के निवासी उद्योगपति इंद्रजीत सिंह ने 15 जुलाई को सेक्टर-सात थाने में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने जानकार के कहने पर एक घरेलू सहायिका गांव बांसजोर झारखंड निवासी अंजली लाकरा को दिल्ली की गुड्डी मेड प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए रखा था। कुछ दिन सही से काम करने के बाद अंजली ने मौका देखकर 14 जुलाई की रात खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद इंद्रजीत, उनकी पत्नी अमरजीत कौर, बेटा व बेटी बेहोश हो गए। सुबह करीब आठ बजे परिवार के लोगों की नींद खुली तो पता चला कि घर से जेवर और नकदी गायब है। सहायिका अंजली का भी कुछ पता नहीं है। जांच में पाया कि अंजली अलमारी से सोने के कड़े, हीरे की अंगूठी, टाप्स, घड़ी और एक लाख 20 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गई है। सबूतों से बचने के लिए अंजली ने सीसीटीवी कैमरों को भी बंद कर दिया था।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-सात थाना प्रभारी विनीत कुमार ने एक टीम का गठन किया और अंजली की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सबसे पहले उद्योगपति के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जांच में पाया कि अंजली उसके घर से लगातार राशन भी गायब कराती थी। टीम ने दिल्ली में की तलाश में पाया कि महिला ने कुछ ही दिनों में पांच से अधिक घर बदल लिए हैं। पुलिस टीम ने दिल्ली संगम विहार से अंजली, उसके पति विजय और बेटे रमेश को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से चोरी किए जेवर व 50 हजार रुपये नकद बरामद कर लिया है। चोरी के पैसों से महिला ने स्कूटी आदि खरीद ली थी। थाना सेक्टर सात प्रभारी विनीत ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और कई अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed