फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police arrested 36 people who were creating ruckus

Faridabad News: पुलिस ने हुड़दंग करने वाले 36 लोगों को पकड़ा

Thu, 19 Jun 2025 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 36 people who were creating ruckus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वाले 36 लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को कई इलाकों में हुड़दंगबाजी की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद संबंधित थानों की टीमें तुरंत हरकत में आईं और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन


थाना सेंट्रल की टीम ने अखिलेश और अजयवीर को,थाना भूपानी की टीम ने राजपाल, सुमेरपाल, अरविंद, रूपचंद, गुलशन और मंतु को, थाना पल्ला ने बीरबल, महेश, मनीष, रामेश्वर, मुकेश और दीपक को, थाना खेड़ीपुल पुलिस ने राजू सिंह, राजेश कुमार, हरकेश और प्रमोद को, थाना सेक्टर-31 की पुलिस ने राघवेन्द्र, संदीप, राजेश कुमार और संजय कुमार को, थाना सेक्टर-17 की टीम ने अभिषेक, दिनेश, प्रदीप, पारुल, अजय और वरुण को, ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने अजय और प्रदीप को, थाना सराय ख्वाजा की टीम ने अभिषेक भंसाली, उत्सव राजपूत, रोशन और निजामुद्दीन को और थाना सेक्टर-8 की टीम ने नितिन जैन और नरेश को हिरासत में लिया है। इन सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed