फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police arrested 15 cyber fraudsters in a week

Faridabad News: पुलिस ने एक सप्ताह में 15 साइबर ठग किए गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 15 cyber fraudsters in a week
28 फरवरी से 6 मार्च के बीच की गई कार्रवाई, 12.49 लाख रुपये बरामद किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बीते एक सप्ताह में कामयाबी हासिल की है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए साइबर थानों की टीमों ने सात अलग-अलग मामलों में 15 ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से ठगी के करीब 12.49 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पंकज प्रताप, शिवम, प्रशांत, आकाश, वसीम और लक्ष्य खंडेलवाल समेत कई नाम शामिल हैं जो एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ इलाकों में लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 28 फरवरी से 6 मार्च के बीच कुल 284 शिकायतों का समाधान किया गया और ठगी की शिकार हुई करीब पांच लाख से ज्यादा की राशि को बैंक खातों में ही फ्रीज करवा दिया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह के लालच में न आएं और अगर उनके साथ कोई साइबर ठगी होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या सरकारी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed