फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police alert on Mahashivratri, surveillance will be done through drones

Faridabad News: महाशिवरात्रि पर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Thu, 01 Aug 2024 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Police alert on Mahashivratri, surveillance will be done through drones
- शिव मंदिरों पर जलाभिषेक को लेकर 2000 पुलिस कर्मियों की तैनाती, सोशल मीडिया पर भी रहेगा पुलिस का पहरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर के शिव मंदिरों के बाहर दो हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही ड्रोन के जरिये असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस का सोशल मीडिया पर भी पहरा रहेगा। जिससे माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
जिले में शुक्रवार को 150 से अधिक शिव मंदिरों में हरिद्वार/नीलकंठ से कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों की ओर से मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान मंदिरों में काफी भीड़ रहेगी। श्रद्धालुओं व लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने तीनों जोन के पुलिस उपायुक्तों को अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश जारी किए हैं। इसे लेकर शुक्रवार को मंदिरों के बाहर भारी पुलिस बल के साथ बड़े मंदिरों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर 2 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कावड़ यात्रा पूरी होने को है। दो अगस्त को महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी पैदल व डाक कांवड़ियों द्वारा शिव मंदिरों पर जाकर गंगा जल चढ़ाया जाएगा, पूजा अर्चना की जाएगी। इस अवसर पर मंदिरों पर अधिक संख्या में भीड़ होती है। इसलिए जिले में भारी वाहनों का प्रवेश और आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले के सभी मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए अर्ध सैनिक बल की एक टुकड़ी आरक्षित रखी गई है। तीनों जोन के पुलिस उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्र के ड्यूटी प्रभारी रहेंगे, संबंधित पर्यवेक्षक अधिकारी व प्रबंधक थाना अपने अपने क्षेत्र में लगातार गश्त पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक कांवड़ का मुख्य रूट राष्ट्रीय राजमार्ग
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पैदल कांवड़ियों के साथ-साथ भारी संख्या में डाक कांवड़िये भी हरिद्वार/नीलकंठ व अन्य स्थान से जल लेकर आते हैं। जिनके साथ मोटरसाइकिल व बड़े वाहन भी होते हैं। डाक कांवड़ का मुख्य रूट राष्ट्रीय राजमार्ग है, इस संबंध में पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा जाम से निपटने के लिए पर्याप्त यातायात बल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed