{"_id":"5f299f7a8ebc3ea9ff3d286e","slug":"pole-broken-by-car-collision-15-hours-of-electricity-stalled-faridabad-news-noi527757923","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की टक्कर से खंभा टूटा, 15 घंटे बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी की टक्कर से खंभा टूटा, 15 घंटे बिजली ठप
विज्ञापन
फरीदाबाद। सोहना रोड पर नंगला चौक के पास सोमवार देर रात एक गाड़ी ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। खंभा टूटने से पाली, कुरैशीपुर, नंगला आदि इलाकों में 15 घंटे बिजली सप्लाई ठप रही है। बिजली नहीं होने से संबंधित इलाकों में मंगलवार सुबह पेयजल सप्लाई भी बाधित रही।
सोमवार देर रात सोहना रोड स्थित हरियाणा मोटर कंपनी के पास एक गाड़ी ने खंभे को टक्कर मारी। लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूट गया और आसपास के ग्रामीण इलाकों की बिजली चली गई। कुछ देर लोगों ने सप्लाई बहाल होने का इंतजार किया। काफी देर बाद भी जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने इसकी सूचना शिकायत केंद्र पर दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग अधिकारी हरकत में आए।
पाली सबडिवीजन एसडीओ केसी धीमन ने बताया कि रात तीन बजे की घटना है। मंगलवार सुबह उन्हें जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू करवाया। नया खंभा लगाकर शाम छह बजे तक सप्लाई बहाल कर दी गई।