{"_id":"69beea4a70a027a4de0a21db","slug":"png-connection-will-be-available-in-24-hours-formalities-will-be-completed-later-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65557-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 24 घंटे में मिलेगा पीएनजी कनेक्शन, बाद में पूरी होंगी औपचारिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 24 घंटे में मिलेगा पीएनजी कनेक्शन, बाद में पूरी होंगी औपचारिकताएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन को लेकर सरकार ने राहत भरा फैसला लिया है। अब रेस्टोरेंट, होटल और घरों में पहले गैस कनेक्शन दिया जाएगा और बाद में सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी। जारी निर्देशों के अनुसार उपभोक्ताओं को 24 घंटे के भीतर पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराना होगा। इसके लिए कंपनियों को साफ तौर पर कहा गया है कि कागजी प्रक्रिया या अन्य औपचारिकताओं के कारण कनेक्शन देने में देरी न हो।
पहले कनेक्शन देकर सप्लाई शुरू की जाए, इसके बाद दस्तावेज और अन्य प्रक्रियाएं पूरी करवाई जाएंगी। इस फैसले से खासकर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक गैस कनेक्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को भी अब तेजी से कनेक्शन मिलने से सुविधा होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से गैस आपूर्ति प्रणाली को और अधिक सरल और तेज बनाया जाएगा, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे के भीतर पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए कंपनियों को साफ तौर पर कहा गया है।