Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pneumonia can be life-threatening if not treated in time.

Faridabad News: समय पर उपचार नहीं मिलने पर जानलेवा हो सकता है निमोनिया

Thu, 12 Nov 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Pneumonia can be life-threatening if not treated in time.
विश्व निमोनिया दिवस:
विज्ञापन

पांच वर्ष तक के बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा, बुजुर्गों में भी संक्रमण बन सकता है गंभीर
बीके अस्पताल में हर महीने पहुंच रहे करीब 1800 से 2000 मरीज

निधि कुशवाहा

फरीदाबाद। निमोनिया को अक्सर बच्चों से जुड़ी बीमारी माना जाता है, लेकिन यह बुजुर्गों के लिए भी उतना ही खतरनाक साबित हो सकता है। खासकर पांच वर्ष तक के बच्चों, बुजुर्गों और पहले से दूसरी बीमारियों से पीड़ित लोगों को इस संक्रमण से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी को सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। समय पर पहचान और उपचार नहीं मिलने पर निमोनिया जानलेवा भी हो सकता है।

बीके अस्पताल से मिले आंकड़ों के अनुसार, रोजाना करीब 250 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। महीने में ओपीडी के मरीजों की संख्या लगभग 7,500 रहती है। इनमें हर महीने करीब 1800 से 2000 मरीज निमोनिया से संबंधित शिकायतों के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में बीमारी के लक्षणों को समय रहते पहचानना और चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन


निमोनिया फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है। इसमें फेफड़ों की छोटी वायु थैलियों में सूजन आ जाती है और उनमें तरल या मवाद भर सकता है। इससे फेफड़ों की सांस लेने की क्षमता प्रभावित होती है। बच्चों में तेज सांस चलना, दूध या खाना पीने में परेशानी, सुस्ती और सांस लेते समय पसलियों के नीचे का हिस्सा अंदर धंसना इसके गंभीर लक्षण हैं। वहीं बुजुर्गों में लगातार खांसी-बुखार, सांस फूलना, अत्यधिक कमजोरी और भ्रम जैसी परेशानी भी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच वर्ष तक के बच्चों को खतरा अधिक

छोटे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होने के कारण निमोनिया का खतरा अधिक रहता है। शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में परिजन कई बार बीमारी को हल्के में ले लेते हैं। बच्चे की सांस तेज चलने, दूध पीने में परेशानी, पसलियां अंदर धंसने या असामान्य सुस्ती को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी है।

बुजुर्गों में कमजोरी और सांस फूलना भी हो सकता है संकेत

बुजुर्गों और पहले से हृदय, फेफड़ों या मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों में निमोनिया गंभीर रूप ले सकता है। कई बार बुजुर्गों में तेज बुखार के बजाय अत्यधिक कमजोरी, भूख कम लगना, सांस फूलना या भ्रम जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसलिए इन परेशानियों को उम्र का असर समझकर टालना ठीक नहीं है।


सामान्य खांसी-जुकाम समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशा कपूर ने बताया कि निमोनिया को सामान्य खांसी-जुकाम समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में इसके लक्षण दिखाई देने पर समय रहते जांच और उपचार जरूरी है। सांस तेज चलना, सांस लेने में परेशानी, लगातार बुखार और अत्यधिक सुस्ती जैसे संकेतों को गंभीरता से लेना चाहिए। बच्चों का टीकाकरण समय पर करवाना और बुजुर्गों को धुएं व संक्रमण से बचाना भी जरूरी है। समय पर उपचार मिलने से बीमारी की गंभीरता और जटिलताओं का खतरा कम किया जा सकता है।

इन सावधानियों से कम कर सकते हैं संक्रमण का खतरा

- बच्चों का टीकाकरण समय पर करवाएं।
- नियमित रूप से हाथ धोएं और घर में साफ-सफाई रखें।
- खांसते और छींकते समय मुंह व नाक को ढकें।
- बच्चों और बुजुर्गों को धुएं और धूम्रपान से दूर रखें।
- पौष्टिक भोजन और पर्याप्त आराम का ध्यान रखें।
- सांस लेने में परेशानी होने पर घरेलू उपचार में समय न गंवाएं और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed