फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   PM Shri Government School will be constructed at a cost of 1.28 crore

Faridabad News: समयपुर में 1.28 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री राजकीय विद्यालय

Sat, 06 Sep 2025 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
PM Shri Government School will be constructed at a cost of 1.28 crore
ग्रामीण छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। जिले के समयपुर गांव के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यहां लगभग 1 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। विद्यालय के बनने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को बेहतर और आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जिला शिक्षा विभाग के सब-डिविजन इंजीनियर सुनील कुमार ने जानकारी दी कि शिक्षा निदेशालय से 1 करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और समयबद्ध तरीके से इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि अब बच्चों को तकनीकी और आधुनिक पढ़ाई के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। बेहतर कक्षाएं, प्रयोगशालाएं और अन्य सुविधाएं मिलने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच शिक्षा संबंधी असमानता को कम करना है। नई तकनीक और आधुनिक ढांचे के साथ यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा का नया केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्कूलों का होना है निर्माण
शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में शिक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए तीन नए पीएम श्री राजकीय विद्यालय बनाए जाएंगे। इन विद्यालयों के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें फतेहपुर तगा समेत दो अन्य स्कूल शामिल हैं। परियोजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक और उन्नत शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि वे बेहतर माहौल में शिक्षा प्राप्त कर सकें। इन विद्यालयों में अत्याधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे। अधिकारियों का कहना है कि इन प्रयासों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्रों को समान अवसर मिलेंगे और शिक्षा का स्तर और भी ऊंचा उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed