फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   PM Modi's voice is ringing all over the world: Krishnapal Gurjar

पीएम मोदी का डंका पूरे विश्व में बज रहा है : कृष्णपाल गुर्जर

Sun, 07 Apr 2024 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's voice is ringing all over the world: Krishnapal Gurjar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। भाजपा नेताओं की ओर से लोकसभा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के आगमन पर जगह-जगह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। गांव भतौला में गुर्जर ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव न प्रधानमंत्री मोदी के लिए है न कृष्णपाल के लिए, बल्कि यह चुनाव देश के भविष्य के लिए है। 2014 से पहले का भारत क्या था और आज दस साल बाद भारत कहां खड़ा है। देश को मोदी के रूप में ईमानदार व मजबूत प्रधानमंत्री मिला है, जिसका डंका पूरे विश्व में बज रहा है।
गुर्जर अपने चुनावी अभियान के तहत गांव भतौला में भाजपा नेता नेत्रपाल चंदीला की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक राजेश नागर भी मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया। उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद गुर्जर सेक्टर-14 में निवर्तमान उपमहापौर मनमोहन गर्ग द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा के दस साल के शासनकाल में फरीदाबाद के उद्योगों को बढ़ावा दिया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी, अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण उद्योगपतियों का व्यापार जहां बढ़ा है, वहीं उनका भाजपा के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से नरेंद्र मोदी देश में हैट्रिक लगाएगें। इस अवसर पर समारोह में उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा लोकसभा संयोजक अजय गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी मौजूद रहे।।
विज्ञापन


भाजपा के स्थापना दिवस पर युवाओं ने निकाली बाइक रैली
फरीदाबाद। भाजपा के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर में बाइक रैली का आयोजन किया। बड़खल विधानसभा क्षेत्र, फरीदाबाद शहरी, बल्लभगढ़, एनआईटी, तिगांव और पृथला में आयोजित बाइक रैली में भारी संख्या में युवाओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शोभित अरोड़ा ने बताया कि बड़खल क्षेत्र में अधिवक्ता अश्वनी त्रिखा, फरीदाबाद शहरी में लोकसभा संयोजक अजय गौड़ और बल्लभगढ़ में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। इस दौरान मुख्य रूप से युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पूरब भड़ाना, जिला सचिव पुलकित कपूर, शहरी विधानसभा क्षेत्र में संयोजक कृष्ण आर्य, सहसंयोजक अनिल मलिक, नवीन शर्मा, अजय चौधरी, जितेंद्र भड़ाना, पूर्व सरपंच सचिन मडोतिया, अजय देव आचार्य और करण गोयल सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed