फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players won seven medals in Taekwondo.

Faridabad News: ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

Sat, 12 Sep 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Players won seven medals in Taekwondo.
फरीदाबाद। रेवाड़ी में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में फरीदाबाद ने सात पदक अपने नाम किए। इनमें से दो पदकों के नतीजे उसी दिन जारी कर दिए गए थे जबकि अन्य पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम शुक्रवार को घोषित किए गए। इन सात पदकों में से अंडर 19 के 55 किलोग्राम में स्वर्ण पदक रहा। वहीं अन्य 6 खिलाड़ियों के नाम कांस्य पदक रहा। अंडर 19 में यक्षित शर्मा ने 78 किलोग्राम, भवांश भारद्वाज ने 59 किलोग्राम, मयंक ने 63 किलोग्राम और शयान अली ने भी 63 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर 17 में मोक्ष कौशिक ने 73 किलोग्राम और विहान अरोड़ा ने 59 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया। कुल मिलाकर फरीदाबाद के नाम इस प्रतियोगिता में 11 पदक हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed