फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players will perform better only then the coach will get promotion, blueprint is being prepared, will be implemented from April

खेल विभाग : खिलाड़ी करेंगे बेहतर प्रदर्शन तभी कोच को मिलेगा प्रमोशन, तैयार की जा रहा खाका, अप्रैल से होगा लागू

Thu, 23 Dec 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Players will perform better only then the coach will get promotion, blueprint is being prepared, will be implemented from April
खेल परिसर की फाइल फोटो । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। खेल विभाग में तैनात कोच की पदोन्नित उनसे प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर होगी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जांच के लिए प्रत्येक वर्ष जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। विभाग की ओर से इसका खाका जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष से इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में बेहतरीन खिलाड़ियों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अब कोच को भी मैदान में पसीना बहाना होगा। खिलाड़ियों में आपस में भी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अभी तक सिर्फ खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास करते हैं। इनमें किसी प्रकार की प्रतियोगिता नहीं होती। खेल विभाग की ओर से अगले साल अप्रैल में खेल नर्सरियां शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इनमें अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के बीच जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें से बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। इनमें से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के कोच को प्रमोशन मिलेगा।
विज्ञापन

खंड स्तर पर चुने जाएंगे बेहतर खिलाड़ी
खंड स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुनने का निर्णय लिया जा सकता है। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। खेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि प्रत्येक तीन से छह महीने में खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें से बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें सेक्टर 12 खेल परिसर में बुलाया जाएगा। जहां उन्हें कोच सुबह शाम प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed