{"_id":"68c470bb0090c1d9b8065ebd","slug":"players-showed-their-strength-in-volleyball-and-basketball-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51262-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वॉलीबॉल और बास्केटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वॉलीबॉल और बास्केटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
केएल मेहता महाविद्यालय में किया गय प्रतियोगिताओं का आयोजन
200 से अधिक छात्राओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार को शहर के केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में क्रीड़ा भारती के सहयोग से दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन मेजर ध्यानचंद के सम्मान में किया गया। इसमें विभिन्न खेलों में करीब 200 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पहले दिन 100 और 200 मीटर रेस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शॉट पुट आदि के मुकाबले खेले गए।
वॉलीबॉल और बास्केटबॉल में 4-4 टीमें शामिल रहीं। इनमें पहले मुकाबले में केएल मेहता की टीम ने एक्लॉन को 2-1 से मात दी। वहीं दूसरे मुकाबले में दिल्ली क्लब ने सेक्टर-12 को 2-0 से मात दी। केएल मेहता और दिल्ली क्लब के बीच शनिवार को फाइनल खेला जाएगा। बास्केटबॉल में केएल मेहता महाविद्यालय ने सेंट पीटर्स स्कूल को 38-2 से एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में स्टालिनस ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की टीम को 18-12 से मात देकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
100 मीटर रेस में 70 छात्राओं ने भाग लिया। जिनमें से 14 छात्राएं फाइनल के लिए चयनित हुईं। वहीं 200 मीटर दौड़ में 70 खिलाड़ियों में से 8 छात्राओं का चुनाव फाइनल के लिए हुआ। शॉट पुट में कुल 70 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें सिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं कोमल और वंदना दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
खेलों के दौरान मेजर ध्यानचंद की विरासत और उनके योगदान को भी याद किया गया। जिन्होंने भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई।
आयोजन के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू दुआ, कार्यक्रम संयोजिका गीता अदलखा, सह-संयोजिका किरन खटाना, वॉलीबॉल कोच राहुल मावी, बॉस्केटबॉल कोच सागर, क्रिकेट कोच लवकुश, तीरंदाजी कोच उषा और योगा कोच आरती मौजूद रहीं।