फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players showed their strength in KL Mehta Dayanand College

Faridabad News: केएल मेहता दयानांद महाविद्यालय में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 15 Mar 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in KL Mehta Dayanand College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबादा। एनआईटी स्थित केएल मेहता दयानंद महाविद्यालय में शनिवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की 200 से अधिक खिलाड़ी कई खेलों में दम दिखाती हुई नजर आईं। खिलाड़ियों ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, रिले रेस,लेमन स्पून रेस और वॉलीबॉल सहित कई अन्य खेलों में भाग लेते हुए पदक जीतने के लिए अपना दम-खम दिखाया। इस मौके पर खेल सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें संजू फागना को उनकी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के लिए सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए ऋतिका, प्रिया को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा गरिमा, कीर्ति, स्नेहा, नित्या, शारदा को रजत पदक जबकि खुशी, लीना, दृष्टि, सृष्टि, हिमानी, लावण्या, कनिष्का, दीपिका, लक्ष्मी और अंजली को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed