फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players displayed their prowess in the district-level handball competition.

Faridabad News: जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 29 Jul 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess in the district-level handball competition.
राज्य स्तर पर चयन के लिए पेश की दावेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के लिए अपनी दावेदारी पेश की।


अंडर-19 वर्ग में डीएवी स्कूल सेक्टर-49 की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। एमवीएन स्कूल सेक्टर-17 की टीम दूसरे और अशोका मेमोरियल स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, अंडर-17 वर्ग में ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर-16 की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। डीएवी स्कूल सेक्टर-49 की टीम ने दूसरा और मॉडर्न स्कूल सेक्टर-17 की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल कौशल और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता टीमों ने अपने प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में चयन के लिए दावेदारी मजबूत की। मॉडर्न स्कूल की प्राचार्य डॉ. नीलिमा जैन और कोच कुलदीप ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed