{"_id":"6a624d253c4b31621309ece2","slug":"players-displayed-their-prowess-at-the-block-level-kabaddi-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75585-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
बल्लभगढ़ ब्लॉक से जिला स्तर के लिए आठ टीमें चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सुनपेड़ स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को बालकों की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां पर अंडर-17 और अंडर-19 के मुकाबले खेले गए। दोनों ही आयुवर्गों में बल्लभगढ़ की चार-चार टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी टीमों का चयन जिला स्तर के लिए सुनिश्चित किया।
इनमें अंडर 17 में सेक्टर-55 स्थित राजकीय विद्यालय, सुनपेड़ स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, झाड़सैंतली स्थित राजकीय स्कूल और बल्लभगढ़ स्थित पीएमश्री स्कूल की टीमें शामिल रहीं। इसके अलावा अंडर 19 में सेक्टर-65 स्थित कला मंदिर स्कूल, केएमपी जवान स्कूल, सवायपुर स्थित पीएम श्री स्कूल और एमपीएस जवान की टीमें शामिल रहीं। बतादें कि बल्लभगढ़ ब्लॉक के बाद अब 25 और 26 जुलाई को फरीदाबाद ब्लॉक के मुकाबले खेले जाने हैं। वहां पर भी दोनों आयुवर्गों से चार-चार टीमों का चयन किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न आयुवर्गों में आठ टीमें जिला स्तर पर एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी। वहां पर जो भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे, उन्हें राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।