फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Plaster falls from the balcony ceiling on the 14th floor of a society; safety concerns raised.

Faridabad News: सोसाइटी की 14वीं मंजिल की बालकनी की छत का गिरा प्लास्टर, सुरक्षा पर उठे सवाल

Thu, 13 Aug 2026 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Plaster falls from the balcony ceiling on the 14th floor of a society; safety concerns raised.
गनीमत रही कि किसी व्यक्ति पर नहीं गिरा, निवासियों ने की सभी टावरों की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-80 स्थित डिस्कवरी पार्क सोसाइटी की 14वीं मंजिल से बालकनी की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में डर का माहौल है। गनीमत रही कि प्लास्टर नीचे मौजूद किसी व्यक्ति पर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

स्थानीय निवासी अमित व जुगल के अनुसार, ऊंचाई से प्लास्टर के टुकड़े नीचे गिरने से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया गया कि बालकनी में कबूतरों से बचाव के लिए लगी जाली के कारण टूटे हुए हिस्से को नीचे गिरने से कुछ हद तक रोक लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। निवासियों का कहना है कि ऊंची मंजिलों से निर्माण सामग्री या छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरना गंभीर सुरक्षा खतरा है। यदि यह हिस्सा सोसाइटी परिसर में मौजूद किसी व्यक्ति या वाहन पर गिरता तो जान-माल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


निवासियों ने सोसाइटी प्रबंधन से पूरे टावर की बालकनी, छत और बाहरी हिस्सों की तत्काल जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करने के बजाय सभी टावरों की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से भी मामले का संज्ञान लेकर भवन की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सोसाइटी में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं और ऐसे में भवन के किसी हिस्से के अचानक टूटकर गिरने की घटना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 14 जून को सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के टावर-19 की 20वीं मंजिल से अचानक प्लास्टर नीचे गिर गया था। निवासियों ने बताया कि प्लास्टर पिज्जा डिलीवरी बॉय से महज कुछ कदम की दूरी पर गिरा। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।




कई सोसाइटियों में सामने आ रहीं शिकायतें
सेक्टर-77 स्थित पार्क एलीट फ्लोर सोसाइटी में वर्षों से व्यापक मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। कई फ्लैटों की दीवारों में दरारें दिखाई दे रही हैं, जबकि कुछ स्थानों पर प्लास्टर भी झड़ रहा है। इससे लोगों में भय का माहौल है। कई बार बिल्डर से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इसी तरह सेक्टर-76 स्थित एडल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी में भी प्लास्टर टूटकर गिरने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-89 की पुरी लैवेंडर सोसाइटी में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि इमारतों के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। इसके साथ ही बीपीटीपी कॉलोनियों में भी ऐसी ही शिकायतें सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed