फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   plasam therepy : one serious patient recover from corona infection

फरीदाबाद: प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना का मरीज तीन दिन में ठीक

Wed, 24 Jun 2020 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
plasam therepy : one serious patient recover from corona infection
फरीदाबाद। एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी से उपचार किए जाने पर कोरोना संक्रमित मरीज तीन दिन में ठीक हो गया। इससे चिकित्सक बेहद उत्साहित हैं। अब तक संक्रमण से ठीक होने के बाद 4 फरीदाबाद और 2 नोएडा के मरीजों ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कोरोना से ठीक हुए सेक्टर-28 निवासी संजीव शर्मा ने प्लाज्मा डोनेट किया गया था। उन्होंने जिस मरीज के लिए अपना प्लाज्मा दिया, वह वेंटिलेटर पर था। प्लाज्मा चढ़ाने के बाद मरीज की हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ। तीन दिन बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गया। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसी तरह एक अन्य गंभीर अवस्था के मरीज को प्लाज्मा चढ़ाया गया। मरीज को प्लाज्मा डोनेट अंकुश ने दिया। एनआईटी एक में रहने वाले अंकुश ने दो दिन पहले ही ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा डोनेट किया। है। उन्होंने बताया कि वह मानेसर की एक कंपनी में काम करते हैं। इसी तरह कोरोना को मात देने वाले एक अन्य योद्धा ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा डोनेट किया। इसके अलावा नोएडा पैडीट्रिक इंस्टीट्यूट में सरप्लस प्लाज्मा होने की वजह से दो प्लाज्मा लिए गए हैं। एक प्लाज्मा में अस्पताल के पास पहले से रिजर्व था। इस तरह अब तक कुछ छह प्लाज्मा मेडिकल कॉलेज को मिले।
विज्ञापन

वेंटिलेटर से वार्ड में शिफ्ट हुआ मरीज
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी कामयाब साबित हो रही है। एक मरीज ठीक हुआ जबकि दूसरा मरीज वेंटिलेटर से वार्ड में शिफ्ट हो गया है। तीसरे मरीज को बुधवार सुबह एक डोज दी गई है। दूसरी डोज शाम को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाज्मा डोनेट को आगे आ रहे लोग
मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी से गंभीर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके सकारात्म परिणाम देखने को मिल रहे है। अस्पताल से ठीक होकर जाने वाले कोरोना योद्धा अब प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आने लगे हैं। इस थेरेपी से एक मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। दो का इलाज जारी है। - डॉ. असीम दास, डीन-ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed