Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Plans underway to develop 42 new sectors; roads will be 60 meters wide.

Faridabad News: 42 नए सेक्टर बसाने की तैयारी, 60 मीटर चौड़ी होंगी सड़कें

Thu, 26 Nov 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Plans underway to develop 42 new sectors; roads will be 60 meters wide.
मास्टर प्लान-2031 के तहत शहर का आवासीय दायरा बढ़ाया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के शहरी विस्तार की योजना को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। मास्टर प्लान-2031 के तहत शहर में सेक्टर-92 से 134 तक 42 नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इन सेक्टरों को मौजूदा शहर से जोड़ने के लिए 60 मीटर चौड़ी मुख्य सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इनके दोनों ओर सर्विस रोड और ग्रीन बेल्ट भी विकसित की जाएंगी। इससे शहर का आवासीय दायरा बढ़ने के साथ नए क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।
जिला नगर योजनाकार विभाग के अनुसार, मास्टर प्लान में वर्ष 2031 तक जिले की अनुमानित 39.55 लाख आबादी को ध्यान में रखकर शहरी विस्तार की योजना तैयार की गई है। इसके तहत 55 गांवों की करीब 11,895 एकड़ जमीन पर नया शहरी क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव है। इस क्षेत्र में लगभग 10 लाख लोगों को बसाने की योजना है। जमीन जुटाने के लिए शुरुआती चरण में ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

60 मीटर चौड़ी होंगी मुख्य सड़कें-
नए सेक्टरों को विकसित करने में सड़क नेटवर्क अहम भूमिका निभाएगा। सेक्टर-92 से सेक्टर-134 तक 60 मीटर चौड़ी मास्टर रोड बनाई जाएगी। इसके दोनों तरफ सर्विस रोड विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा सेक्टरों के अंदर संपर्क मार्ग और हरित पट्टियां बनाई जाएंगी। इससे नए आवासीय क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही सड़कों के किनारे हरित क्षेत्र विकसित होने से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन-
सेक्टर-92 से सेक्टर- 134 तक सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।- मनीष यादव, जिला नगर योजनाकार



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article