फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Plan to supply water to NIT from Munak Canal of Gurugram

Faridabad News: गुरुग्राम की मुनक नहर से एनआईटी में पानी आपूर्ति करने की योजना

Tue, 10 Sep 2024 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Plan to supply water to NIT from Munak Canal of Gurugram
- एफएमडीए की योजना, नए साल से एनआईटी व बड़खल विधानसभा के लोगों को 200 एमएलडी अधिक मिलेगा पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने एनआईटी व बड़खल विधानसभा में नए साल से 200 एमएलडी अधिक पानी मिलेगा। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए एफएमडीए ने सर्वे कर लिया है। मुनक नहर से गुड़गांव में पानी की सप्लाई की जाती है। गुड़गांव के चंदू वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से नहर का पानी ट्रीट कर शहर में पहुंचाया जाता है। एफएमडीए ने इसी नहर के माध्यम से फरीदाबाद के पाली इलाके में बनाए जाने वाले बूस्टर में पानी सप्लाई पहुंचाने की योजना बनाई है।

फरीदाबाद के भौगोलिक क्षेत्र पर नजर डाले तो शहर में सबसे ज्यादा पानी पूर्वी हिस्से में है और सबसे कम पश्चिमी हिस्से में। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि शहर के पूर्वी हिस्से में यमुना नदी बहती है। यहां पर 22 रेनीवेल लगे हैं। इसके माध्यम से हर रोज 220 एफएमडीए पानी की सप्लाई होती है। इसकी पाइपलाइन जब यमुना से चलती है तो पूर्वी हिस्से के तमाम कॉलोनियों व सेक्टरों को पानी की सप्लाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते हुए पश्चिमी हिस्से एनआईटी और बड़खल में पहुंचता है। इस कारण यहां पानी कम मात्रा में पहुंच पाता है। शहर में लगे 1700 ट्यूबवेल से 110 एमएलडी पानी मिल पाता है। वहीं, रेनीवेल से कुल 330 एमएलडी पानी शहर को मिल रहा है, जबकि डिमांड 450 एमएलडी की है।
विज्ञापन


इसके साथ एफएमडीए पानी के दूसरे सोर्स की भी तलाश कर रहा है। ताकि शहर के पश्चिमी क्षेत्र में मांग के अनुसार पानी सप्लाई किया जा रहा है। फिलहाल सेक्टर-25 जलघर से पानी सेक्टर-55, 22,23, संजय कॉलोनी, प्रतापगढ़, जीवन नगर, राजीव कॉलोनी तक जाता है, लेकिन इस बूस्टर में पानी इतना कम आता है कि सभी इलाकों में तीन दिन बाद पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में कुछ लोग ट्यूबवेल का खारा पानी इस्तेमाल करने को मजबूर है तो कुछ लोग प्राइवेट टैंकर मंगवा कर काम चलाते हैं। एसजीएम नगर और सैनिक कॉलोनी में यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----
योजना को सिरे चढ़ाने की तैयारी चल रही है। मुनक नहर से पानी की लाइन डालने पर विचार चल रहा है। यहां से पानी पाली बूस्टर में सप्लाई किया जाएगा। इससे पश्चिमी क्षेत्र के लोगों को बहुत राहत मिलेगी।
- विशाल बंसल, मुख्य अभियंता एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed