फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Places filled with illegal garbage will be made selfie points, the city will be made beautiful.

Faridabad News: अवैध कूड़े के ढेर वाले स्थान बनाए जाएंगे सेल्फी प्वाइंट, शहर को बनाएंगे सुंदर

Wed, 28 Feb 2024 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Places filled with illegal garbage will be made selfie points, the city will be made beautiful.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम के कूड़े के ढेरों वाले स्थान को सेल्फी प्वाइंट बनाने का आइडिया परवान चढ़ गया है। पिछले वर्ष इसी जुगत से एनआइटी-पांच क्षेत्र में कूड़े के ढेर को सुंदर बना दिया गया। इस स्थान की सुंदरता बढ़ने से लोगों ने कूड़ा डालना बंद कर दिया। अब निगम शहर के उन स्थानों पर भी यही योजना अमल में ला रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम शहर के सुंदरीकरण को बढ़ावा देने के लिए अवैध रूप से कूड़े के ढेरों को खत्म करके सेल्फी प्वाइंट बनाने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

पिछले वर्ष नगर निगम ने केएल मेहता दयानंद महिला काॅलेज के सामने एनआइटी-पांच क्षेत्र में कूड़े का ढेर हटाकर मेक इन इंडिया का लोगो वाले शेर का आकृति वेस्ट मटेरियल से तैयार करके लगाई थी। यहां लाइटिंग के साथ पार्क में घास, फूल और पेड़ पौधे लगाए गए हैं। इसके साथ ही यहां लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। इससे यहां अब लोगों ने कूड़ा डालना बंद कर दिया है। इससे प्रेरित होकर अब नगर निगम सेक्टर-3, सेक्टर-25 और बादशाह खान चौक से नीलम चौक की ओर जाने वाले नाले के पास एनआइटी-5 में भी सेल्फी प्वाइंट तैयार करवा रहा है। इन सेल्फी प्वाइंट को भी वेस्ट मैटीरियल से तैयार किया जाएगा। अब तक लोग इन जगहों का प्रयोग पर कूड़ा फेंकने के लिए करते रहे हैं। यहां से अब कूड़ा उठवा दिया गया है। इन सेल्फी प्वाइंट को बनाने के लिए भी वेस्ट मैटीरियल का प्रयोग किया जाएगा। इससे लोगों को शहर की सुंदरता और स्वच्छता का संदेश भी जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed