फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pipeline cast a month ago, still drinking water crisis

पाइप की लाइन बिछाने के बाद पानी को तरसे सिही गेट के लोग

Sun, 08 Aug 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pipeline cast a month ago, still drinking water crisis
बल्लभगढ़। नगर-निगम की लापरवाही के कारण बीते एक माह से लोग पाइपलाइन होने के बावजूद पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। समस्या शहर के सिही गेट स्थित बस्ती की है। यहां नगर निगम ने एक महीने पहले पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछा दी थी। हालांकि, इसके बाद भी पानी सप्लाई नहीं हुई और लोग अब भी समस्या से जूझने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शानू और रोहित ने बताया कि हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग पीने के पानी और रोजमर्रा के कामों के लिए अलग-अलग टैंकरों से निजी खरीद पर जरूरतें पूरी करने को मजबूर हैं। निगम की ओर से पेयजल पाइप लाइन डालने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। इलाके में पेयजल और अन्य जरूरतों के लिए पानी सप्लाई ही नहीं होता। स्थानीय निवासी अनिल ने बताया कि बीते चार दिनों से अब लोगों कोे निजी खरीद पर भी पानी नसीब नहीं हो रहा। रविवार को पानी का टैंकर आया तो लोगों ने राहत की सांस ली। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को कई बार इस बारे में बताया गया है बावजूद इसके हालातों में सुधार नहीं हो रहा।
विज्ञापन

इलाके के लोग संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जेई) से मिलकर शिकायत कर सकते है। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। फिर भी अपने स्तर पर मामले को दिखवाकर लोगों की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामजीलाल, मुख्य अभियंता नगर-निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed