Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Piles [of waste/debris] scattered everywhere, from markets to streets

Faridabad News: बाजारों से लेकर सड़कों तक लगे ढेर

Mon, 09 Nov 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Piles [of waste/debris] scattered everywhere, from markets to streets
त्योहारों की रौनक के बीच कूड़े की बदबू से जूझ रहे शहरवासी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।
100 करोड़ रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स देने के बावजूद शहरवासियों को सफाई जैसी बुनियादी सुविधा नसीब नहीं हो रही है। तीन मंत्रियों वाले शहर की सड़कों, बाजारों और खाली प्लॉटों में कूड़े के ढेर लगे हैं। त्योहारी सीजन में बाजारों में रौनक है, लोग खरीदारी के लिए घरों से निकल रहे हैं, लेकिन कूड़े से उठती दुर्गंध उनका स्वागत कर रही है। हालात ऐसे हैं कि प्रमुख मार्गों से लेकर रिहायशी इलाकों तक कचरा जमा है और लोगों का वहां से गुजरना तक मुश्किल हो रहा है। पटाखे चलने से शहर में और कूड़ा बढ़ गया।

एनआईटी-5, एसजीएम नगर, प्रेस कॉलोनी, डबुआ मंडी, ग्रेटर फरीदाबाद में आगरा नहर किनारे, सेक्टर-23-24 डिवाइडिंग रोड किनारे , सेक्टर-7, तिकोना पार्क समेत कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वहीं, हार्डवेयर चौक पर कूड़े का ढेर सड़क के आधे हिस्से तक फैल गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी में दीपावली के बाद सफाई व्यवस्था की बदहाली और गहरा गई है। पटाखों के अवशेष, मिठाइयों के डिब्बे, सजावटी सामान की पैकिंग और घरेलू कचरा सड़कों से लेकर खाली प्लॉटों तक बिखरा पड़ा है। शहर में पहले से लगे कूड़े के ढेरों में भी इजाफा हो गया है। कई स्थानों पर पटाखों की चिंगारी से कचरे में आग लग गई। गौंछी ड्रेन के किनारे जमा कूड़े के ढेर रातभर धधकते रहे। वहीं, कुछ स्थानों पर लोगों ने कूड़े से छुटकारा पाने के लिए खुद ही उसमें आग लगा दी। इससे आसपास के इलाकों में धुआं और दुर्गंध फैलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि फरीदाबाद में प्रतिदिन करीब 1250 टन गीला और सूखा कूड़ा निकलता है। इसमें से महज 150 टन कचरे का ही रोजाना निस्तारण हो पा रहा है। ऐसे में करीब 1050 टन कचरे के प्रबंधन की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed