फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Piles of garbage are scattered across Azad Park in Sector 10.

Faridabad News: सेक्टर-10 में आजाद पार्क में जगह-जगह कूड़े के ढेर

Thu, 05 Mar 2026 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage are scattered across Azad Park in Sector 10.
टूटा हुआ है पार्क का गेट, घुस आते हैं लावारिस पशु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-10 स्थित आजाद पार्क लंबे समय से बदहाल पड़ा है। पार्क में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पार्क में चारों ओर मिट्टी फैली हुई है। यदि कोई पार्क में सैर करने के लिए जाता है तो मिट्टी उसके ऊपर उड़ती है। सेक्टर में बच्चों के खेलने के लिए कोई स्थान नहीं है। पार्क का गेट टूटा हुआ है। गेट टूटा होने के चलते लावारिस पशु पार्क में घुस जाते हैं। निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पार्क में बुजुर्ग टहलने जाते हैं, तो मिट्टी के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। पार्क में ट्यूबवेल लगने के बाद बालू फैली हुई है, जिसको साफ नहीं किया गया है। यह मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे कोई भी पार्क में नहीं बैठ पाता है।
आरडब्ल्यूए प्रधान शिव कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर पार्षद को कई बार फोन किया गया है, लेकिन वह फोन नहीं उठाते हैं। नगर निगम को भी इस बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। पार्क में रात के समय असामाजिक तत्व नशा करते हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। दिन में ताश खेलते हैं, जिसके कारण सेक्टर में बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

निवासी सुधीर ने बताया कि पार्क में स्ट्रीट लाइन न होने के चलते शाम को पार्क में आने में भी डर लगता है। गंदगी में लोग टहलना तो दूर बैठ भी नहीं सकते हैं। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। हमारी प्रशासन से मांग है कि इसे जल्द साफ कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed