फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pickup truck climbs onto divider; driver dies.

Faridabad News: डिवाइडर पर चढ़ी पिकअप, चालक की मौत

Thu, 01 Oct 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pickup truck climbs onto divider; driver dies.
साहूपुरा जाट चौक के पास हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डीएनडी सर्विस रोड पर साहूपुरा जाट चौक के पास बुधवार सुबह पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के खेतड़ी निवासी रामअवतार (55) के रूप में हुई है।

वह अपने साले की पिकअप पर चालक के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, रामअवतार बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे डीएनडी सर्विस रोड से पिकअप लेकर जा रहा था। साहूपुरा जाट चौक के पास अचानक पिकअप डिवाइडर पर चढ़ गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed