फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pickup driver died in road accident

Faridabad News: सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत

Sat, 16 Aug 2025 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pickup driver died in road accident
कार ने मारी टक्कर, पुलिस ने केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। पाली से मांगर के बीच में कार ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। थाना धौज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव भाकरी निवासी महेंद्र ने बताया कि वह 11 अगस्त की सुबह अपनी गाड़ी से पाली से मांगर जा रहे थे। तभी एक व्यक्ति उनसे मदद मांगने लगा। उसकी पिकअप कीचड़ में फांसी होने के कारण चल नहीं पा रही थी। उन्होंने व्यक्ति की मदद करने के लिए गाड़ी रोक दी। दोनों अपनी-अपनी गाड़ियों में रस्सी बांध रहे थे तभी पीछे से आ रही कार ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक और वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पिकअप चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम व पहचान के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed