{"_id":"689ce94f2f2a3ef953009a4a","slug":"petition-filed-for-rwa-election-in-agam-society-dismissed-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49128-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आगमन सोसाइटी में आरडब्ल्यूए चुनाव के लिए दायर याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आगमन सोसाइटी में आरडब्ल्यूए चुनाव के लिए दायर याचिका खारिज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर -70 स्थित आगमन सोसाइटी में आरडब्ल्यूए चुनाव को लेकर दायर याचिका को राज्य रजिस्ट्रार ने खारिज कर दिया है। 27 अप्रैल को गवर्निंग बॉडी के चुनाव हुए थे। इसमें कुछ निवासियों ने समय से पहले और प्रक्रियागत अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। राज्य रजिस्ट्रार ने अब अनुशंसा को खारिज कर नए निर्वाचित गवर्निंग बॉडी की मान्यता बरकरार रखी।
जिला रजिस्ट्रार की ओर से धारा 40, हरियाणा पंजीकरण एवं विनियमन सोसाइटी अधिनियम 2012 के तहत यह मामला राज्य रजिस्ट्रार के समक्ष भेजा गया था। याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि गवर्निंग बॉडी का कार्यकाल तीन वर्ष का था लेकिन मात्र दो वर्ष में चुनाव करा दिया गया। साथ ही आरोप लगाया गया कि मतदान के दौरान एक बैलेट बॉक्स को पर्दे के पीछे ले जाकर उसमें से बैलेट निकालकर दूसरे बॉक्स में डाले गए।
वहीं, सोसाइटी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ने तर्क दिया कि स्वीकृत गवर्निंग बॉडी का कार्यकाल दो वर्ष का था, जो पूरा हो चुका था, इसलिए चुनाव समय पर हुए। चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी के शपथपत्र पेश कर यह भी बताया गया कि पूरा चुनाव पारदर्शी तरीके से नियमों के अनुसार और बिना किसी दबाव के संपन्न हुआ।
विज्ञापन
निवासी अंकित त्यागी ने बताया कि मेरे पास सारे सबूत है, जिनको अनदेखा किया जा रहा है और गलत चीजों को बढ़ावा दिया जा रहा है। 9 बजे वोटिंग शुरू हुई और वोटिंग के दौरान ही 10 से साढ़े दस बजे के बीच बॉक्स खोल दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसा किस एक्ट में लिखा है, कि वोटिंग के दौरान ही वोटिंग बॉक्स को खोला जाए।