फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Person attacked with a rod

Faridabad News: व्यक्ति पर रॉड से किया हमला

Wed, 16 Sep 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Person attacked with a rod
फरीदाबाद। सेक्टर-76 की सैलर कॉलोनी में मकान देखने पहुंचे बड़ौली निवासी व्यक्ति पर दो लोगों ने रॉड से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि धर्म सिंह ने उसे पकड़ लिया, जबकि विक्की ने सिर, पैर और कमर पर रॉड से वार किए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि 13 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह सैलर कॉलोनी में अपने मकान के सामने सड़क और नालियों का निर्माण कर रहे मिस्त्रियों से बात कर रहा था। इसी दौरान विक्की और धर्म सिंह पहुंचे। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों ने उसे जान से मारने की बात कही। आसपास लोगों के एकत्र होने पर आरोपी वहां से जाते समय भी जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़ित चेत सिंह के भाई ने उसे बीके अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। चेत सिंह ने आरोपियों से खुद और परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed