फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   person arrested who came in contact with cyber fraudsters and provided bank accounts

1300 KM दूर से ठगे 23 लाख: नमकीन बनाने वाला काम की तलाश में पहुंचा मुंबई, फिर शुरू हुआ बैंक खातों का खेल

Fri, 11 Jul 2025 05:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 05:08 PM IST
सार

दिल्ली से सटे फरीदाबाद शहर में ठगी की वारदात सामने आई है। जहां एक शख्स काम की तलाश में मुंबई गया और वहां ठगों के संपर्क में आकर बैंक खाते उपलब्ध कराने लगा।  साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
person arrested who came in contact with cyber fraudsters and provided bank accounts
cyber crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर बाजार व आईपीओ में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 25.35 लाख रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनी कुमार हरियाणा के यमुनानगर जिले की मधु कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वो पहले अपने पिता के साथ नमकीन बनाने का काम करता था। फिर वो काम की तलाश में मुंबई गया तो वहां साइबर ठगों के संपर्क में आया और उन्हें बैंक खाते मुहैया कराने लगा।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। ठगी की ये वारदात सेक्टर-19 के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। जिसमें शेयर बाजार व कंपनी के आईपीओ में निवेश पर मुनाफे का दावा किया गया था। 
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि वो आईपीओ अलॉट करा देंगे। फिर एक व्हाट्सएप ग्रुप में इन्हें जोड़ा गया। वहां शेयर व आईपीओ में निवेश को लेकर अपडेट दी जाती थी। इसके बाद शिकायतकर्ता का एक अन्य ग्रुप में जोड़कर आईपीओ में निवेश के नाम पर खाता खोला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 2535322 रुपये निवेश करा लिए लेकिन रिफंड नहीं दिया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने ठगी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: अपनों के शब्दों के वार से हारी 'कविता': बुआ ने ही भतीजी के चरित्र पर लगाया लांछन, महिला ने दी जान; चार पर केस


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed