Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Permission granted to burst green firecrackers today and tomorrow; duty magistrates appointed.

Faridabad News: आज और कल ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Sat, 07 Nov 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Permission granted to burst green firecrackers today and tomorrow; duty magistrates appointed.
अस्पतालों, स्कूलों और वृद्धाश्रमों के 300 मीटर के दायरे में रहेगी रोक
विज्ञापन

अवैध पटाखे बेचने और चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिवाली पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। जिले में 7 और 8 नवंबर को निर्धारित समय पर ही प्रमाणित ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। इसके अलावा 9 नवंबर से जिले में सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर दोबारा पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा। नियमों की निगरानी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधीश आयुष सिन्हा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं।
जिलाधीश आयुष सिन्हा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी आदेशों में स्पष्ट किया है कि 7 और 8 नवंबर को सुबह 6:00 से 7:00 बजे तथा रात 8:00 से 10:00 बजे तक ही ग्रीन पटाखे चलाए जा सकेंगे। निर्धारित समय के अलावा पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। आदेशों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह पुलिस, नगर निगम, एफएमडीए, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर निगरानी करेंगी।
विज्ञापन

---
प्रवेश मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जाएगी
प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें पटाखों की बिक्री के निर्धारित स्थलों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान ग्रीन पटाखों के क्यूआर कोड की रैंडम जांच की जाएगी, ताकि प्रमाणित ग्रीन पटाखों और प्रतिबंधित परंपरागत पटाखों की पहचान की जा सके। अवैध पटाखे मिलने पर उन्हें जब्त कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले के प्रवेश मार्गों पर भी नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जाएगी, ताकि प्रतिबंधित पटाखों की आवाजाही रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नियमों को पालन करने की अपील
प्रशासन ने अस्पतालों, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, शिक्षण संस्थानों और अधिसूचित शांत क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे को नो-क्रैकर जोन घोषित किया है। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के पटाखे चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 सहित अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पटाखे जब्त करने, सुरक्षा राशि जब्त करने और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। जिलाधीश ने लोगों से निर्धारित समय और नियमों का पालन करते हुए पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed