फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Permanent solution for waterlogging in Old Faridabad underpass

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में जलभराव का होगा स्थायी समाधान

Sat, 29 Aug 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Permanent solution for waterlogging in Old Faridabad underpass
आसपास के क्षेत्र में दो नए संपवेल बनाने की तैयारी, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने कवायद शुरू की
विज्ञापन

राहुल राज





फरीदाबाद। मानसून में हर साल जलमग्न होने वाले ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास को अब जलभराव से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। दशकों पुरानी इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग बरसाती पानी की निकासी के लिए दो नए संपवेल बनाने की तैयारी में है। परियोजना को जमीन पर उतारने से पहले एफएमडीए ने जमीनी सर्वे की तैयारी शुरू कर दी है।



एफएमडीए के प्राथमिक प्लान के मुताबिक ये दोनों संपवेल हुडा पार्क और सेक्टर 21-सी के आसपास बनाए जाने की संभावना है। दरअसल, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास का भौगोलिक ढलान ऐसा है कि थोड़ी सी बारिश होते ही आसपास के लगभग आधा दर्जन इलाकों का पानी बहकर सीधा यहीं आ जाता है। इनमें अनखीर, बड़खल, सेक्टर 21-सी, मेवला महाराजपुर, फतेहपुर चंदीला गांव और रेलवे रोड का बरसाती पानी शामिल है। क्षमता से अधिक पानी आ जाने के कारण मौजूदा ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो जाता है। नए संपवेल बनने से भारी मात्रा में आने वाले पानी को वहीं रोककर तुरंत ड्रेन आउट किया जा सकेगा।
विज्ञापन





पूरे शहर की रफ्तार पर पड़ता है असर



ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में जलभराव का असर सिर्फ स्थानीय निवासियों तक सीमित नहीं रहता है। इसका असर पूरे शहर की रफ्तार थाम देता है। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास हाईवे और एनआईटी क्षेत्र को जोड़ने वाला एक बेहद मुख्य संपर्क मार्ग है। जलभराव के कारण जब यह अंडरपास बंद होता है, तो शहर का सीधा संपर्क कट जाता है। इसके चलते नीलम फ्लाइओवर, बड़खल फ्लाइओवर और बाटा चौक की ओर अचानक हजारों वाहनों का रुख हो जाता है। बारिश के मौसम में इन वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ जाता है। जिसके कारण वाहन चालकों को घंटों लंबे ट्रैफिक जाम में जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्वे के बाद शुरू होगा कार्य




एफएमडीए अधिकारियों का कहना है कि सर्वे का काम जल्द शुरू किया जाएगा। सर्वे में जमीन की उपलब्धता, ढलान और ड्रेनेज लाइन से जुड़ाव का बारीकी से आकलन होगा। सर्वे रिपोर्ट फाइनल होते ही संपवेल के निर्माण का टेंडर जारी कर काम शुरू कर दिया जाएगा। आने वाले समय में शहरवासियों को जलभराव और ट्रैफिक जाम की दोहरी मार से निजात मिलेगा।








--


वर्जन-



विभाग ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में जलभराव की समस्या खत्म करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए दो संपवेल बनाने पर विचार किया जा रहा है। स्थान और तकनीकी स्थिति जानने के लिए जल्द सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।- ओमदत्त, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article