फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elder brother fires three shots at younger brother in property dispute.

Faridabad News: प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई ने छोटे पर चलाईं तीन गोलियां

Sun, 30 Aug 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Elder brother fires three shots at younger brother in property dispute.
चार साल पहले पिता की मौत के बाद से दोनों भाइयों में चल रहा था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सारन गांव में शुक्रवार रात प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में कहासुनी के बाद बड़े भाई तुषार ने छोटे भाई अभिषेक पर कथित तौर पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां निशाना चूक गईं, जबकि तीसरी गोली अभिषेक के पेट में जा लगी।

गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी तुषार मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार, तुषार और अभिषेक के पिता की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी और झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार रात इसी पुराने विवाद के दौरान दोनों भाइयों के बीच फिर कहासुनी हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो भाइयों के बीच विवाद और बड़े भाई द्वारा गोली चलाने की बात सामने आई है। अभिषेक के होश में आने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed