{"_id":"6a42a36c11d5b2a77602b3d0","slug":"performing-stunts-by-leaning-out-of-the-sunroofs-and-windows-of-moving-cars-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73591-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चलती कारों की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर किए स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चलती कारों की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर किए स्टंट
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 43 में वायरल रील्स के लिए सनरूफ स्टंट, ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग खतरों से खेल रहे हैं। शहर के सेक्टर-43 क्षेत्र से सामने आए वीडियो में युवा चलती कारों की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करते हुए रील बनाते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ गई है। कुछ युवक तेज रफ्तार वाहनों में सफर के दौरान आधा शरीर बाहर निकालकर और सनरूफ से खड़े होकर वीडियो शूट करते हुए दिखे। इस दौरान वाहन व्यस्त सड़कों से होकर गुजरते हुए देखे गए, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने का खतरा बना रहा।
ट्रैफिक पुलिस ने इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। चलती गाड़ी में इस प्रकार का स्टंट करना मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है और पकड़े जाने पर चालान के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।