{"_id":"69932902b33eb635670c7d64","slug":"peoples-temperature-rises-due-to-increase-in-temperature-in-winter-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63088-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ठंड में तापमान बढ़ने से लोगों का बढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ठंड में तापमान बढ़ने से लोगों का बढ़ा पारा
विज्ञापन
28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, लोगों ने ठंड के कपड़े पहनने छोड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में ठंड के मौसम में लगातार तापमान बढ़ने से लोगों का पारा बढ़ने लग गया है। बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। इससे दिन के समय गर्मी का अहसास होने लगा है लेकिन सुबह और शाम के समय अभी भी हल्की सर्दी बनी हुई है। हालांकि, लोग धीरे-धीरे गर्म कपड़े पहनने से कतराने लगे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के बदलते मौसम में बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी पड़ने से सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि अभी पूरी तरह गर्म कपड़े न उतारें और हल्के गर्म कपड़े पहनें। इसके अलावा खान-पान का विशेष ध्यान रखने और पर्याप्त पानी पीने की भी सलाह दी गई है। शहर में प्रदूषण स्तर भी फिलहाल सामान्य स्थिति में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार बल्लभगढ़ में एक्यूआई 242 और फरीदाबाद में एक्यूआई 148 दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर कम रहने से लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है।