{"_id":"68b5f15e014d9e8cbe06db5a","slug":"peoples-problems-will-be-solved-by-organizing-camps-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50390-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैंप लगाकर किया जाएगा लोगों की समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैंप लगाकर किया जाएगा लोगों की समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
सेल्फ सर्टिफिकेशन, प्रॉपर्टी टैक्स एवं वाटर बिल रिकवरी सहित कई काम किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम की तरफ से कैंप का आयोजन किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा के लिए 6 सितंबर से 27 सितंबर तक विभिन्न वार्डों में विशेष कैंप आयोजित होंगे। नगर निगम कैंप में सेल्फ सर्टिफिकेशन, प्रॉपर्टी टैक्स एवं वाटर बिल रिकवरी, नए पानी और सीवरेज कनेक्शन व लाल डोरा सर्टिफिकेट के कार्य किए जाएंगे। इन कैंपों में निगम अधिकारी एवं कर्मचारी नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यहां किया जाएगा कैंप का आयोजन
वार्ड 1 पार्षद कार्यालय ग्रीन फील्ड काॅलोनी में 13 व 14 एवं 27 व 28 सितंबर को कैंप आयोजित होंगे । जी-पार्क, एनएच-3 कम्युनिटी सेंटर में 6 सितंबर, ई ब्लॉक कम्युनिटी सेंटर में 7 सितंबर और नगर निगम नर्सरी में 13 और 14 सितंबर को कैंप लगेंगे । सैनिक कॉलोनी कम्युनिटी सेंटर में 13 और 14 के अलावा 27 और 28 सितंबर, दयालबाग काॅलोनी जलघर में 27 एवं 28 सितंबर, सेक्टर- 46 के कम्युनिटी सेंटर में दिनांक 13 व 14 सितंबर को कैंप लगेंगे। इसके अलावा अनखीर, बड़खल, मेवला महाराजपुर की बिछपट्टी चौपाल पर प्रत्येक माह के सोमवार से शुक्रवार तक 12 बजे से सायं 4 बजे तक कैंप लगाए जाएंगे। क्षेत्रीय कर अधिकारी सुमन रतरा ने जानकारी दी है कि संजीव को अधीक्षक और देवेंद्र को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।