फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People yearn for drinking water, create traffic jam, raise slogans

Faridabad News: पीने के पानी को तरसे लोग, लगाया जाम, नारेबाजी

Sun, 26 May 2024 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
People yearn for drinking water, create traffic jam, raise slogans
तीन महीने से पेयजल संकट से जूझ रहे जवाहर कॉलोनी के लोगों ने रविवार को 60 फुट रोड पर जाम लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ जिले में पेयजल संकट बढ़ गया है। तीन महीने से पेयजल संकट से जूझ रहे जवाहर कॉलोनी वासियों ने रविवार को 60 फुट रोड जाम कर दिया। जाम के कारण करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को जैसे-तैसे समझा बुझाकर शांत कराया। लोगों ने नगर निगम अधिकारी, क्षेत्र के विधायक और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गर्मी की शुरूआत के साथ ही शहर के अधिकांश हिस्सों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। रविवार को जवाहर कॉलोनी के लोगों का गुस्सा फूट गया और सुबह करीब 11 बजे से 12 बजे तक लोगों ने सड़क जाम कर रोष प्रकट किया। लोगों के मुताबिक कॉलोनी में पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर पानी की लाइन बंद करने का भी आरोप लगाया। कॉलोनी में एक-एक सप्ताह के बाद पेयजल सप्लाई होती है, कई बार गंदा पानी मिक्स होकर आता है। गंदा और बदबूदार पानी बीमारी का कारण भी बन रहा है।
विज्ञापन

टैंकरों के सहारे लोग, माफिया भी सक्रिय
स्थानीय निवासी पंकज अरोड़ा, अमित भाटिया, मुकेश मिश्रा, विरेंद्र कुमार, रोहित और मोहित सहित अन्य ने बताया कि एक हजार से ज्यादा लोग पानी नहीं आने के कारण परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी शर्मा स्कूल, बाबा दीप सिंह और दुर्गा मंदिर सहित अन्य गलियों में है। ऐसे में लोग महंगे टैंकरों के सहारे गुजारा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग आस-पास के सेक्टरों से पानी लेकर आने के लिए मजबूर हैं। यहां पानी माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। लोगों ने निगम के अधिकारियों और विधायक से समस्या के स्थाई समाधान की मांग की। लोगों का कहना है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो दोगुनी संख्या में सड़कों पर उतरकर रोष जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के कारण यात्रियों को हुई परेशानी, कई लोग उलझे
60 फुट रोड एनआइटी क्षेत्र की प्रमुख सड़क है। इससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों के लाखों लोग इस सड़क पर निर्भर हैं। सड़क जाम होने से हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ लोग वापस लौट गए तो कुछ धूप में खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। वहीं, कुछ लोग जबरदस्ती प्रदर्शनकारियों से उलझते हुए निकल गए।
इन इलाकों दिक्कत ज्यादा
गर्मियों से पहले नगर निगम अधिकारी शहर में नियमित रूप से पेयजल सप्लाई का दावा करते हैं, लेकिन गर्मियों के साथ ही सारे दावे धराशायी हो जाते हैं। डबुआ कॉलोनी और जवाहर कॉलोनी के अलावा सेक्टर-49 सैनिक कॉलोनी, पाली, डबुआ गांव, पर्वतीय कॉलोनी, संजय कॉलोनी, मुजेसर, सेक्टर-55, ऑटो पिन, इंदिरा नगर, एनआइटी-5, सेक्टर- 28 और सेक्टर-30 सहित कई हिस्सों में पानी की किल्लत है।

अधिकारी से बातचीत
कुछ हिस्सों में पेयजल समस्या है, इसका स्थाई समाधान किया जाएगा। इस पर निगम काम कर रहा है। जल्द लोगों को पेयजल संकट से छुटकारा मिलेगा। - पदम भूषण, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed