फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People worried about corona test before vaccine

टीका से पहले कोरोना जांच के लिए परेशान लोग

Sat, 31 Jul 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
People worried about corona test before vaccine
बल्लभगढ़। जिले में वैक्सीन से पहले अस्पताल में कोरोना की जांच कराना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। उप नागरिक अस्पताल में लोग कोरोना जांच के टोकन पाने के लिए कामधंधा छोड़कर सुबह सात बजे से लंबी लाइन में लग जाते हैं। वहीं, घंटों इंतजार के बाद भी जांच नहीं हो रही है। शनिवार को अस्पताल में सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगी रही। स्थिति यह रही कि पुलिस का व्यवस्था संभालनी पड़ी।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए लोग परेशान चल रहा हैं। कई बार अस्पताल से वापस लौटना पड़ता है। अब टीका लगवाने से पहले कोरोना जांच कराने के लिए कहा गया है। ऐसे में लोग इसके लिए परेशान हैं। अस्पताल में सुबह सात बजे से टोकन के लिए लाइन में लग जाते हैं। कई घंटों लोग अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं। लेकिन, अधिकांश लोगों को जांच के लिए टोकन तक नहीं मिलता है। वहीं लाइन में सामाजिक दूरी की भी धज्जियां उड़ती नजर आती हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
कई दिनों से कंपनी का कामधंधा छोड़कर वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहा हूं, लेकिन कोरोना जांच कराने के बाद वैक्सीन लगा रहे हैं। स्थिति यह है कि कोरोना जांच के लिए टोकन नहीं मिलता है। - ज्ञान बाबू, बर्फ कॉलोनी बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिनों से कंपनी वाले बगैर वैक्सीन लगाएं काम पर वापस नहीं ले रहे है, जबकि वैक्सीन से पहले ही कोरोना जांच नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब काफी परेशान हो चुका हूं। - पुष्पेंद्र, तिरखा कॉलोनी

टीका लगवाने वाले कोरोना पॉजिटिव न हों, इसलिए जांच कराई जाती है। जितने लोगों को टीके का स्लॉट होता है, उतने लोगों को ही जांच के लिए टोकन दिया जाता हे। बाकी लोग मना करने के बाद भी लाइन में लगे रहते हैैं। - डॉ. एसएस गिडवाल, एसएमओ, बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed