{"_id":"6887d7c4f6245da1110c9829","slug":"people-will-soon-get-relief-from-the-old-and-dilapidated-roads-of-ballabhgarh-area-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48055-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बल्लभगढ़ क्षेत्र की पुरानी और जर्जर सड़कों से लोगों को जल्द मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बल्लभगढ़ क्षेत्र की पुरानी और जर्जर सड़कों से लोगों को जल्द मिलेगी राहत
विज्ञापन
दो करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर, सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की कागजी प्रक्रिया पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र की पुरानी और जर्जर सड़कों से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम फरीदाबाद ने शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन कार्यों पर करीब दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इन सड़कों के बन जाने से हजारों स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी ।
वार्ड नंबर 38 के अंतर्गत आने वाले मुरारी विहार पॉकेट की हालत वर्षों से खराब है। मुख्य सड़क और गली नंबर दो, दो/तीन, तीन, चार, पांच और छह में गड्ढे, उखड़ा हुआ तारकोल और जलभराव लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। अब निगम यहां आरएमसी एम-25 ग्रेड की सड़कें बनवाएगा। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्य में करीब 50 लाख रुपये की लागत आएगी। छह माह की समय सीमा में एजेंसी को यह कार्य पूरा करना होगा।
शिव और संजय कॉलोनी को मिलेगी राहत
पिछले दिनों प्रशासन की ओर से की गई तोड़फोड़ को लेकर चर्चा में आई शिव कॉलोनी में अब लोगों को राहत मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार, शिव कॉलोनी और संजय कॉलोनी की गलियों में भी पक्की सड़क नहीं है। क्षेत्र की गली नंबर नौ, 10, 11 से 13, 14 और 72 से 75 के बीच की गलियों को अब मजबूत आरएमसी सड़क से जोड़ा जाएगा। इस कार्य में करीब 65 लाख रुपये की लागत आएगी। विभाग के अनुसार, जमीनी स्तर पर काम शुरू होने के बाद इस कार्य में करीब नौ माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
रामबाग और भगत सिंह कॉलोनी में भी होंगे कार्य
वार्ड नंबर 37 में नाथू कॉलोनी, रामबाग और भगत सिंह कॉलोनी की गलियों में आरएमसी सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया है। गली नंबर एक, दो और सी-ब्लॉक की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। यहां जलभराव और गंदगी आम बात है। अब इन गलियों में एम-25 ग्रेड की सड़कें डाली जाएंगी। इस कार्य में करीब 85 लाख रुपये की लागत आएगी। विभाग के अनुसार, यह कार्य शुरू होने के नौ माह की समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।
इन सड़कों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग किया जाएगा और कार्य तय समय-सीमा में पूरा किया जाएगा। – हरीश कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम