फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People will get the gift of e-library by December

Faridabad News: दिसंबर तक लोगों को मिलेगी ई-लाइब्रेरी की सौगात

Thu, 07 Aug 2025 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
People will get the gift of e-library by December
2 करोड़ की लागत से सेक्टर-12 के टाउन पार्क में बन रही अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रदेश की सबसे आधुनिक ई-लाइब्रेरी
विज्ञापन

अधिकारियों संग डीसी ने निर्माण कार्य की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सेक्टर-12 के टाउन पार्क में बनने वाली अत्याधुनिक स्टेट ऑफ द आर्ट ई-लाइब्रेरी के निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त विक्रम सिंह ने एचएसआईआईडीसी एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि यह प्रदेश की पहली ऐसी ई-लाइब्रेरी होगी जो आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त होगी और इसका लाभ हजारों लोगों को मिलेगा। दिसंबर तक यह ई-लाइब्रेरी आमजन के लिए खोल दी जाएगी।

डीसी ने जानकारी दी कि इस हाईटेक ई-लाइब्रेरी में एयर कंडीशन, हाई स्पीड इंटरनेट, फायर फाइटिंग सिस्टम, सुंदर फर्नीचर से युक्त विस्तृत बैठक क्षेत्र जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह ई-लाइब्रेरी 10 हजार वर्ग फीट में बनी एचएसवीपी की बिल्डिंग में एचएसआईआईडीसी द्वारा सीएसआर पहल के अंतर्गत करीब 2 करोड़ रुपये से बनाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस परियोजना का टेंडर जारी किया जा चुका है और टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। आगामी दिसंबर तक यह ई-लाइब्रेरी आमजन के लिए खोल दी जाएगी, जो नए साल से पहले फरीदाबाद वासियों को एक बेहतरीन उपहार सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने यह भी बताया कि लाइब्रेरी की बिल्डिंग के निर्माण का कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा पहले ही पूर्ण किया जा चुका है, जबकि इसके आधुनिकीकरण का कार्य अब एचएसआईआईडीसी द्वारा सीएसआर पहल के तहत किया जाएगा।


समीक्षा बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसई मनोज सैनी, एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर पुरुषोत्तम कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जेई आजाद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed