फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People will get relief from power cut in summer

गर्मियों में लोगों को बिजली कटों से मिलेगी राहत

Sun, 07 Feb 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
People will get relief from power cut in summer
फरीदाबाद। गर्मी के दिनों में बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। पुराने खस्ताहाल ट्रांसफॉर्मर, फीडर को बदलने और दुरुस्त करने का काम शुरू किया है। शहर में पुराने खस्ताहाल कंडक्टर को बदलने के साथ ही अधिक क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इससे गर्मियों में ओवर लोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग की परेशानी से न जूझना पड़े।
विज्ञापन

गर्मियों में बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए बिजली निगम की ओर से हर साल ठंड के मौसम में ही तैयारी की जाती है। इससे बेहतर बिजली देना बिजली निगम के लिए हमेशा चुनौती होता है।
विज्ञापन

इन दिनों अधिक समस्या ट्रांसफॉर्मर के जलने व लोड बढ़ने के साथ ही बिजली तारों के टूटने की समस्या बढ़ जाती है। बिजली निगम के सामने बड़े ट्रांसफॉर्मरों 400 केवीए के खराब होने से परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। इसका कारण यह है कि ऐसे ट्रांसफॉर्मरों की उपलब्धता काफी कम है। अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर न होने की स्थिति में कई दिनों तक संबंधित क्षेत्र की बिजली गुल रहती है। पिछले साल भी निगम के सामने इस प्रकार की समस्याएं आई। लोगों को दिक्कतों का सामना करना। अब गर्मी के दिनों में फिर इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि बिजली अधिकारी नियमित बिजली देने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब स्टेशनों में शुरू किया गया मरम्मत कार्य
बिजली निगम की ओर से रविवार को 66 केवी सब स्टेशन ए-2, झाडसेतली, ओसवाल, सेक्टर-64, भूपानी, सेक्टर-31, हैदराबाद, ए-4, एफसीआई, डाबरीवाला समेत अनेक सब स्टेशनों पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इनमें किसी सबस्टेशन में कंडक्टर बदले गए हैं तो किसी में सीटी (उपकरण) बदले गए हैं। बिजली निगम की ओर से ऐसे सभी ट्रांसफार्मर की सूची तैयार की जा रही है जिन पर क्षमता से अधिक लोड है। ऐसे ट्रांसफॉर्मरों के स्थान पर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।

गर्मियों में बिजली की मांग काफी बढ़ जाती है। इससे लोगों को निजात दिलाने के लिए ठंड के मौसम में ही तैयारी की जाती है। निगम की ओर से गर्मियों को देखते हुए कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रयास यही है कि इस गर्मी में बिजली किल्लत नहीं होने दी जाएगी। जहां कोई दिक्कत आती भी है तो उसे साथ के साथ दूर किया जाएगा।
- नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed