{"_id":"690a50cd50d16ee3000a6b49","slug":"people-will-get-relief-from-power-crisis-capacity-of-sector-31-sub-station-will-increase-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55061-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लोगों को बिजली संकट से मिलेगी राहत, सेक्टर-31 सब-स्टेशन की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लोगों को बिजली संकट से मिलेगी राहत, सेक्टर-31 सब-स्टेशन की बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने दी मंजूरी, नए ट्रांसफार्मर और 11 केवी के आधुनिक पैनल लगाए जाएंगे
मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। फरीदाबाद के लोगों को अब बिजली की समस्या से राहत मिलने वाली है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने सेक्टर-31 स्थित अपने बड़े सब-स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी है। यह काम पूरा होने के बाद गर्मियों के मौसम में ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से शहर के कई हिस्सों को छुटकारा मिलेगा।
सेक्टर-31 का 66 केवी सब-स्टेशन फरीदाबाद के कई रिहायशी और औद्योगिक इलाकों को बिजली सप्लाई करता है। फिलहाल इसकी क्षमता करीब 85 एमवीए (मेगावोल्ट एंपियर) है। अब इसे बढ़ाकर लगभग 125 एमवीए किया जाएगा। इसका मतलब सब-स्टेशन अब 40 एमवीए यानी करीब 40 प्रतिशत ज्यादा लोड संभालने में सक्षम होगा। कार्य होने के बाद गर्मियों में जब बिजली की मांग सबसे ज्यादा होती है, तब भी सप्लाई बिना रुकावट जारी रह सकेगी। योजना के अनुसार सब स्टेशन में नए ट्रांसफार्मर और 11 केवी के आधुनिक पैनल लगाए जाएंगे।
फरीदाबाद के सेक्टर-31, 29, 28, सैनिक कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ वर्षों से बिजली की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। तेज गर्मी के दिनों में एयर कंडीशनर और उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते है। इससे रात में बार-बार बिजली कट जाती है और लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई साल से हर गर्मियों में बिजली बार-बार चली जाती है। कई बार बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की नींद खराब होती थी। अगर यह विस्तार समय पर पूरा हो गया तो हमें भी दिल्ली-एनसीआर के बाकी इलाकों की तरह 24 घंटे बिजली मिल सकेगी। यह हमारे लिए बड़ी राहत होगी।
उद्योगों के लिए भी बड़ी राहत
फरीदाबाद एनसीआर का एक मुख्य औद्योगिक शहर है। यहां छोटे-बड़े हजारों उद्योग चल रहे हैं, जिनकी उत्पादन प्रक्रिया पूरी तरह बिजली पर निर्भर करती है। बार-बार ट्रिपिंग और वोल्टेज कम होने से मशीनें खराब होती है और उत्पादन रुक जाता है। इससे उद्योगों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन अब उन्हें इस प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय उद्योपतियों का कहना है कि बिजली की कमी के कारण उन्हें अक्सर जनरेटर चलाने पड़ते है जिससे खर्च बढ़ता है और प्रदूषण भी होता है। अगर सप्लाई अब स्थिर हो जाएगी तो उत्पादन बढ़ेगा और लागत भी कम होगी।
भविष्य को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं बदलाव
नए सब-स्टेशन विस्तार में आधुनिक तकनीक वाले ट्रांसफार्मर और कंट्रोल पैनल लगाए जाएंगे। इससे किसी फॉल्ट या खराबी की पहचान तुरंत हो सकेगी और ट्रिपिंग की घटनाएं कम होंगी। बिजली विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि यह सुधार आने वाले 10 से 15 सालों तक क्षेत्र की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में सक्षम रहेगा। इस प्रोजेक्ट को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आने वाले समय में जब इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन और नई इंडस्ट्रीज बढ़ेंगी तो बिजली की खपत भी बढ़ेगी। यह सब-स्टेशन उसी जरूरत को संभालने के लिए मजबूती से तैयार किया जा रहा है।
लोगों की सुविधा के लिए निगम तेजी से काम कर रहा है। जल्द लोगो को इसकी सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। - जितेंद्र, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम