{"_id":"64ededff3cce609b1a0d62e4","slug":"people-will-get-information-about-heart-attack-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12377-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लोगों को दिल के दौरे के बारे में मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लोगों को दिल के दौरे के बारे में मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
29 से 31 अगस्त तक जागरूकता वैन से दी जाएगी
डीसी ने सीपीआर प्रशिक्षण वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में सीपीआर प्रशिक्षण के लिए मंगलवार को लघु सचिवालय से उपायुक्त विक्रम सिंह ने एक जागरूकता वैन को रवाना किया। वैन 29 से 31 अगस्त तक बीस गांवों में जाकर लोगों को दिल के दौरे आने पर बचाव के बारे में जानकारी देगी।
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि यह जागरूकता वैन 20 गांवों में जाकर लोगों को सीपीआर के बारे जागरूक करेगी। इनमें तिगांव, बदरौला, कौराली, अरूआ, चांदपुर, शाहजहांपुर, मोटूका, फजुपुर, मोहना, मलेरना, सुनपेड़, शाहुपुरा डींग, फतेहपुर बिल्लौच, पन्हेड़ा कला, पन्हेड़ा खुर्द, नारियला और हीरापुर में जाकर जागरूकता अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस के कुशल प्रवक्ताओं द्वारा सीपीआर ट्रेनिंग दी जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी की वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता, एडीसी आनंद शर्मा, एसडीएम परमजीत सिंह चहल, सचिव बिजेन्द्र सोरोत, सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
शैक्षणिक संस्थानों में किया गया जागरूक :-
मंगलवार को जागरूकता वैन राजकीय महाविद्यालय में पहुंची। जहां डॉ. दुर्गेश के नेतृत्व में सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। वहां विद्यार्थियों ने सीपीआर वैकल्पिक उपचार को बारीकी से सीखा। जहां प्राचार्या रुचिरा खुल्लर ने रेडक्रॉस हरियाणा की वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता सहित पूरी टीम का स्वागत किया। वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता ने कहा कि सीपीआर की ट्रेनिंग सबके लिए जरूरी है क्योंकि आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अनहोनी किसी के साथ भी हो सकती है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि हमें इस विधि से किसी की सांस को दोबारा जोड़कर नई जिंदगी देने का भी सफल प्रयास करना चाहिए। इसके बाद केएल दयानंद महिला कॉलेज में सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। प्रिंसिपल मंजू दुआ, श्वेता आर्य, बबीता शर्मा, शील सिंह, मीनू दुआ व बीना सेठी उपस्थित रहीं। जिला सचिव विजेंद्र सौरोत ने बताया कि यह जागरूकता वैन 29 अगस्त से 31 अगस्त तक विभिन्न जगहों पर जाकर जनसाधारण को सीपीआर का प्रशिक्षण देकर जागरूक करेगी।