फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People upset due to power cut in the city, no relief even after preparationsPeople upset due to power cut in the city, no relief even after preparations

Faridabad News: शहर में बिजली कटौती से लोग परेशान, तैयारियों के बाद भी राहत नहीं

Sat, 10 Jun 2023 10:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 10 Jun 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
People upset due to power cut in the city, no relief even after preparationsPeople upset due to power cut in the city, no relief even after preparations
बिजली कटौती से लोग परेशान, तैयारी के बाद भी राहत नहीं
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग हिस्सों में चार-आठ घंटे तक कटौती से जूझते रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। बिजली निगम शहर में बिजली व्यवस्था को लेकर एक तरफ अपनी पीठ थपथपा रहा है, वहीं शहर के अलग-अलग हिस्सों के लोग बिजली कटौती से परेशान है। शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग 4-8 घंटे बिजली कटौती से जूझते रहे।
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोड भी बढ़ गया है, ऐसे में कटौती और लो वोल्टेज से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारी शिकायतों को लेकर गंभीर नहीं है जिसका खामियाजा शहर की जनता को भुगत रही है। पल्ला निवासी सोनाली ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की समस्या एक महीने से बनी हुई है। दिन में चार से आठ घंटे कटौती हो रही है। शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे से तक आपूर्ति प्रभावित रही है। बिजली नहीं आने से पेयजल समस्या भी हो गई है।
विज्ञापन

---



हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद आई बिजली
महाराणा शिव कॉलोनी निवासी प्रवीण सिसोदिया, धर्मेंद्र यादव और मंगतराम ने बताया कि कॉलोनी में 15 दिनों से कटौती से परेशान होकर मजबूरन विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने तार से चिपकने की धमकी दी। लोगों ने समझाकर उन्हें शांत कराया। स्थानीय निवासी ओमवती ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण पानी भी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल है। शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद रात करीब 10 बजे बिजली सप्लाई शुरू की गई। शनिवार को भी चार घंटे का कट लगा। लोगों ने उचित व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

खपत बढ़ने से हिस्सों में रही दिक्कत

पारा बढ़ने के साथ-साथ बिजली की खपत भी बढ़ गई है। शनिवार को लगभग 2.14 करोड़ यूनिट मांग रही। इस दौरान करीब 3000 ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायतें मिली। एनआईटी-एक, दो, तीन, चार व पांच, सेक्टर-22, संजय कॉलोनी, सेक्टर-55, मुजेसर, जीवन नगर, ग्रीन फील्ड, स्प्रिंग फील्ड और ग्रेटर फरीदाबाद के कई हिस्सों में बिजली कटौती रही। निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने बताया कि लगातार मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं, यदि किसी हिस्से में परेशानी है तो उसे जल्द दूर किया जाएगा।


---



सेक्टर में बिजली की समस्या बनी हुई है। अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। - विशाल राजपूत, निवासी, संजय कॉलोनी



---

चिलचिलाती गर्मी के बीच कटौती परेशानी बढ़ा रही है, लंबे-लंबे कट से बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल है। - भारती सिंह, निवासी, ग्रीन फील्ड कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed