फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People troubled by encroachment in NIT 5 market

Faridabad News: एनआईटी 5 मार्केट में अतिक्रमण से लोग परेशान

Wed, 15 Nov 2023 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
People troubled by encroachment in NIT 5 market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी पांच नंबर की मार्केट शहर की पॉश मार्केटों में शुमार है और एक नंबर मार्केट के बाद सबसे ज्यादा चलने वाली मार्केटों में शामिल है। अतिक्रमण के लिहाज से यहां भी दुकानदारों द्वारा रोड पर सामान रखकर या फड़ लगाकर जाम की स्थिति बना दी जाती है। इस मार्केट की रोड काफी चौड़ी है, लेकिन दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण एवं खड़े किए गए वाहनों के कारण आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन जाती है। कई बार अतिक्रमण को लेकर राहगीरों का स्थानीय दुकानदारों से झगड़ा भी हो जाता है, लेकिन दुकानदार एकत्र हो जाते हैं। मार्केट में एंट्री गेट भविष्य मेडिकल स्टोर की तरफ से है, जोकि 4-5 चौक की तरफ से आता है और सीधा रोड ओल्ड फरीदाबाद गोल चक्कर की ओर जाता है। रोड की एंट्री प्वाइंट पर ही खाने-पीने वालों ने अपनी रेहड़ी-पटरी एवं फड़ लगाकर इसे संकरा किया हुआ है। इसके अलावा कोने पर ही जूस की दुकान है, जिसके द्वारा बाहर तक कुर्सियां रख दी जाती हैं। मार्केट में निकलने के कई प्वाइंट हैं, जिसके चलते जरूर लोगों को कुछ राहत मिलती है। जाम की स्थिति में लोग इन रास्तों का इस्तेमाल कर लेते हैं। शहर के लोग भी यहां बड़ी संख्या में आते हैं। मार्केट में रेलवे रोड की तरफ से एंट्री के बहुत रास्ते हैं। बांके बिहारी मंदिर की तरफ से मार्केट की तरफ रोड आता है, जो सीधा बांके बिहारी चौक पर पहुंचता है। यह मार्केट का सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला चौराहा है। एनआईटी 5 मार्केट में बिल्लू लस्सी वाला मशहूर है, जोकि सब्जी मंडी के पास ही स्थित है। लेकिन, यहां तक पहुंचने के लिए आपको पैदल ही आना होगा, वाहन लेकर जाने की वहां जगह नहीं होती।

शाम के समय एनआईटी पांच मार्केट में भारी जाम लग जाता है। प्रशासन को कुछ व्यवस्था करनी चाहिए और दुकानदारों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।
- मानव शर्मा, एसजीएम नगर निवासी
एनआईटी 5 नंबर मार्केट हमारे नजदीक पड़ने वाली मार्केट है। हमें कोई भी खरीदारी करनी होती है, तो वहीं जाते हैं। दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते यहां अव्यवस्था रहती है। विशेषकर शाम को यहां बहुत ज्यादा भीड़ लग जाती है।
विज्ञापन

- राजीव तंवर, निवासी अनखीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article