फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People scorched by hot winds, silence spread on the streets

Faridabad News: गर्म हवाओं से झुलसे लोग, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Wed, 22 May 2024 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
People scorched by hot winds, silence spread on the streets
बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में भीषण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। सूरज की तपिश बढ़ने से तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को इसमें और भी वृद्धि होने की संभावनाएं हैं।

फरीदाबाद में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। सूरज सुबह से ही आग उगलना शुरू कर देता है और शाम तक लोगों को परेशान करता रहता है। बुधवार को सूरज निकलने के साथ गर्मी ने अपने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर तक तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। ऐसे में नौकरी पेशा लोग और स्कूली बच्चे छाते के सहारे धूप से बचते नजर आए। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रहीं। इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा लू में तब्दील हो गई। इससे शहर की कई सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। पार्क खाली नजर आए। शाम छह बजे के बाद ही पार्क में रौनक लौटना शुरू हुई। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने कहा कि तापमान बढ़ने का सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। दो दिन में यह 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और आने वाले एक सप्ताह तक इसी के आसपास बना रहने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

--
अस्पतालों में 40 फीसदी बढ़े डायरिया के मरीज
गर्मी के कारण अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बीके नागरिक अस्पताल और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की सामान्य ओपीडी में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। 15 दिन पहले तक जहां रोजाना 450 मरीज जांच के लिए आ रहे थे। अब इनकी संख्या बढ़कर करीब 750 पहुंच गई है। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। इनमें उल्टी, दस्त, बुखार रोगी ज्यादा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आने वाले दिनों का संभावित अधिकतम तापमान

तारीख तापमान

23 मई 45

24 मई 45

25 मई 46

26 मई 47

27 मई 47

28 मई 47
29 मई 47
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed