{"_id":"61af9a414c40e93caf0baa1a","slug":"people-roaming-in-the-city-after-returning-from-abroad-increased-concern-of-the-health-department-they-were-reluctant-to-give-samples-after-the-completion-of-the-seven-day-quarantine-faridabad-news-noi6200455181","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटकर शहर में घूम रहे लोग, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, सात दिन का क्वारंटाइन पूरा होने के बाद सैंपल देने से कतरा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटकर शहर में घूम रहे लोग, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, सात दिन का क्वारंटाइन पूरा होने के बाद सैंपल देने से कतरा रहे
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच विदेश से लौटे लोग स्वास्थ्य विभाग के लिए टेंशन बने हुए हैं। यह लोग न तो विभाग से अपनी यात्रा संबंधी जानकारी सांझा कर रहे हैं और न ही सात के क्वारंटाइन का समय पूरा होने के बाद कोरोना का सैंपल दे रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 60 लोगों के सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया। इन्हें सात दिन और क्वारंटाइन रहना होगा।
दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट कहर बरपा रहा है। देश में भी अब तक नए वैरिएंट के 20 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुुुके हैं, जिसमें से 17 मामले एक ही दिन में मिले हैं। सोमवार को विदेश से लौटा फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ओमिक्रॉन संदिग्ध पाया गया है। हालांकि दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के बाद व्यक्ति को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सभी सदस्यों के भी सैंपल लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका, जापान, यूके, यूएस, सिंगापुर आदि देशों से जिले में अब तक 1570 लोग लौटे हैं। इनमें से 737 लोगों को ही स्वास्थ्य विभाग ट्रेस कर पाया है। जबकि 833 लोग अभी की दिल्ली एनसीआर में खुलेआम घूम रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग टीमें ने एक बार फिर इन लोगों के घरों पर पहुंचीं। इस दौरान किसी के घर पर ताला लगा मिला तो किसी ने अपना फोन बंद कर लिया। इससे केवल 60 लोगों के सैंपल लिए जा सके हैं।
कोरोन के चार नए मामले आए
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के चार नए मामलों की पुष्टि की है। वहीं, आठ मरीजों को ठीक होने पर संक्रमण मुक्त घोषित कर दिया गया। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 32 रह गई है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अब तक मिलने वाले कुल संक्रमितों की संख्या 99976 हो गई है, जिसमें से 99227 ठीक हो गए हैं। जिले में अब तक 717 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि मंगलवार को 3059 नए सैंपल लिए हैं। 2437 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।