फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People park their bikes arbitrarily in the hospital premises

Faridabad News: अस्पताल परिसर में मनमाने ढंग से बाइक खड़ी करते हैं लोग

Thu, 19 Feb 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
People park their bikes arbitrarily in the hospital premises
एंबुलेंस के आने-जाने में बाधा होती है उत्पन्न, मरीजों के लिए जोखिम भरा हो रहा साबित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के कारण मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लोग मनमाने ढंग से बाइक खड़ी कर देते हैं, जिससे एम्बुलेंस के आने-जाने में बाधा उत्पन्न होती है। कई बार आपात स्थिति में एम्बुलेंस को रास्ता बनाने में समय लग जाता है, जो मरीजों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।



अस्पताल परिसर में पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के लिए पहले पेड़ों की कटाई भी करवाई गई थी, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। परिणामस्वरूप समस्या जस की तस बनी हुई है और अव्यवस्थित पार्किंग का दबाव आपातकालीन सेवाओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन




मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि एम्बुलेंस की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो सके और अव्यवस्था समाप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को पार्किंग समस्या की जानकारी है। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने से आपात सेवाओं में बाधा आती है, जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed