{"_id":"6883d1792af6478f0b05aa24","slug":"people-of-village-mothuka-are-opposing-the-waste-to-charcoal-plant-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47872-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गांव मोठूका के लोग कर रहे वेस्ट टू चारकोल प्लांट का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गांव मोठूका के लोग कर रहे वेस्ट टू चारकोल प्लांट का विरोध
विज्ञापन
258 दिन से कर रहे हैं धरना-प्रदर्शन, प्रस्ताव रद्द करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव मोठूका के लोग वेस्ट टू चारकोल प्लांट लगाने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण पिछले 258 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार झुकने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वेस्ट टू चारकोल प्लांट लगने से जमीन की हरियाली खत्म हो जाएगी और पर्यावरण प्रदूषित होगा। उन्होंने कहा कि हम आने वाली पीढि़यों को बचाने के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। संघर्ष के दौरान यदि उनकी जान भी चली जाए तो कोई गम नहीं होगा।
केंद्र सरकार की हरित कोयला परियोजना के तहत नगर निगम फरीदाबाद और एनटीपीसी ने गांव मोठूका में वेस्ट टू चारकोल प्लांट लगाने की योजना तैयार की थी। यहां पर प्रतिदिन पांच सौ टन कूड़े का निस्तारण कर चारकोल बनाया जाना था। एनटीपीसी द्वारा गांव मोठूका की 79 एकड़ जमीन को लिया गया। जिसमें से 40 एकड़ भूमि नगर निगम को दे दी गई। वेस्ट टू चारकोल प्लांट लगाने के लिए एनटीपीसी की ओर से ग्रामीणों को बरगलाने का कार्य भी किया जा रहा है। एनटीपीसी की ओर से वाराणसी में लगाए गए प्लांट का दौरा भी कराया गया लेकिन ग्रामीणों ने मोठूका में वेस्ट टू चारकोल प्लांट लगाने पर सहमति देने से इंकार कर दिया।
गांव मोठूका के पूर्व सरपंच राजवीर ने कहा कि हमारी जमीन उपजाऊ है। वन विभाग द्वारा इस जमीन पर पौधे लगाए गए हैं। यह भूमि हरी भरी बनी हुई है उसके बावजूद सरकार यहां पर प्लांट लगाने के लिए ग्रामीणों पर दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर वेस्ट टू चारकोल प्लांट लगाने से पर्यावरण प्रदूषित होगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर गांवों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि वेस्ट टू चारकोल प्लांट लगाने से पूरे क्षेत्र का वातावरण दूषित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मर जाएंगे लेकिन इस प्लांट को लगाने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीण मुरारी लाल ने कहा कि हमारी हरी भरी जमीन है। जब तक यह प्रस्ताव पूरी तरह से रद्द नहीं हो जाता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सरकार के खिलाफ महापंचायत करने की योजना बनाई जा रही है।