फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of the city will pass through Sector-89 road amidst greenery.

Faridabad News: हरियाली के बीच सेक्टर-89 की सड़क से गुजरेंगे शहर के लोग

Tue, 21 Jan 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
People of the city will pass through Sector-89 road amidst greenery.
दोनों ओर 5.53 करोड़ की लागत से 1 लाख 44 हजार वर्गमीटर ग्रीन बेल्ट में किया जाएगा पौधरोपण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-89 की सड़क के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट पर पौधे लगाकर सेक्टर को हरा भरा किया जाएगा। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की योजना को हरी झंडी मिलने के बाद इसकी निविदा निकाली जानी है। इसके बाद एफएमडीए का बागवानी विभाग एजेंसी का चयन कर इसका कार्य शुरू कराएगा।

ग्रेटर फरीदाबाद में ऊंची इमारतों और सोसाइटियों के इतर हरियाली की कमी है। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण को सेक्टरों के अंदर और बाहर खाली पड़े स्थानों को ग्रीन बेल्ट में तब्दील करने की योजना है। इन क्षेत्रों पर पौधरोपण कर इन्हें हरा-भरा किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-89 को हरा-भरा करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। ऐसे में ग्रेटर फरीदाबाद के निवासियों को स्वच्छ हवा मिलेगी। साथ ही पौधों की हरियाली से उनकी आंखों को भी सुकून पहुंच सकेगा। एफएमडीए के बागवानी विभाग की ओर से सेक्टर के चारों ओर एक लाख 44 हजार वर्गमीटर ग्रीन बेल्ट पर पौधरोपण किया जाएगा। इन पर 5.53 करोड़ की लागत आएगी। 20 जून 2024 को इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई थी। अब इसकी निविदा निकालकर कार्य करने वाली एजेंसी घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को मिल सकेगी स्वच्छ हवा
शहर से आगरा नहर पार अलग बसाए गए नए क्षेत्र ग्रेटर फरीदाबाद में बड़ी तेजी से आबादी बढ़ रही है। ऐसे में यहां की सड़कों के अलावा बिजली, पेयजल, सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। साथ ही इस क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छ हवा भी मिल सके इसके लिए हरियाली और सौंदर्यीकरण की योजना है। ग्रेटर फरीदाबाद में 10 से अधिक सेक्टरों और सोसाइटी के बाहर हरियाली बढ़ाने के लिए बागवानी विभाग की योजनाएं हैं।

---
अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जाएंगे

ग्रीन बेल्ट पर अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे जैसे- नीम, अशोक, अर्जुन, जामुन और पीपल लगाए जाएंगे। यह आगे चलकर बड़े पेड़ों में तब्दील होकर शहरवासियों को अधिक ऑक्सीजन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed